monsoon update: इंतजार की घड़ी खत्म, IMD ने दी बड़ी खुशखबरी, आ गया मानसून, देखिये मानसून मैप

Monsoon update मानसून को लेकर रविवार को मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है मानसून का इंतजार खत्म लगभग खत्म हो चूका है देश के समुन्द्र सीमा में मानसून दस्तक दे चूका है
दक्षिण पश्चिमी मानसून के केरल में आगमन की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने रविवार को की है सोमवार से केरल राज्य में भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार पश्चिमी दक्षिणी मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्ष्यदीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है
Solar Rooftop Yojana 2023 : फ्री में अपने छत पे लगवाए सोलर पैनल, यहाँ से करे ऑनलाइन आवेदन
रविवार को जारी अलर्ट में IMD के मुताबिक तेलगाना, अंडमान निकोबार, लक्षदीप, केरल, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान ओड़िसा, मराठावाड़ा, कर्णाटक में कई स्थानों पर तेज हवाओ के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है
मौसम विभाग की तरफ से 6 जून के दौरान केरल में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी केरल के पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है
दिल्ली में कब दस्तक देगा मानसून
मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक दिल्ली NCR क्षेत्र में मानसून 30 जून के लगभग दस्तक दे सकता है वही पर एक सप्ताह के दौरान दिल्ली में तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच सकता है लेकिन बादल छाए रहने से हल्की राहत की उम्मीद है
अमित शाह ने बाढ़ सम्बंधित तैयारी की समीक्षा की
मानसून को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बाढ़ सम्बंधित सभी प्रकार की तैयारियों की समीक्षा की उन्होंने कहा की IMD और CWC समय में बारिश और बाढ़ संबंधी पूर्वानुमान पांच दिन के लिए जारी करते हैं लेकिन अगले मॉनसून सत्र में वे सात दिन का पूर्वानुमान जारी करेंगे ताकि बाढ़ प्रबंधन में और सुधार हो।